BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2024, 6:47 pm
KHABAR : नीमच-मंदसौर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने ली रामपुरा व मनासा मंडल की बैठक, कार्यकर्ताओं को बताया जीत का मंत्र, पढ़े खबर  

Share On:-

मंदसौर/नीमच। हमें अपने हर बूथ पर विजयश्री का पताका लहराना है। बूथ जीता तो चुनाव जीता की धारणा पर कार्य करना है। उक्त बात सांसद सुधीर गुप्ता ने रामपुरा व मनासा मंडल की बैठक के दौरान कही।

मंगलवार को रामपुरा व मनासा मंडल की बैठक संपन्न हुई। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में भाजपा प्रत्याशी व सांसद गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने विश्व में देश का मान बढ़ाया है। आज सभी भारत की ओर उम्मीदों की नजर से देख रहे है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र व हर वर्ग का कल्याण के लिए  कार्य किया है। आज देश में रेलवे हो या इंफ्रास्ट्रचर हो या फिर गरीब कल्याण के लिए अनेक योजनाएं। हमें योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।
विधायक माधव मारू ने कहा कि सभी को अपने दायित्वों  का पूर्ण रूप से निर्वहन करना है। सभी को हर बूथ पर भाजपा के पक्ष में मतदान करवाकर भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को विजय दिलानी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ बूथ को जिताना है। क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता इस लक्ष्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना है।  बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्षों ने हर बूथ पर भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया। उन्होने कहा कि मोदी सरकार की हर बूथ पर भाजपा की जीत होगी। सभी को अपने-अपने दायित्य सौप दिए गए है। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह से जुट जाएं और भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को विजयी बनाकर एक बार फिर देश में मोदी सरकार बनानी है ताकि देश और संसदीय क्षेत्र का विकास का चक्र निंरतर चलता रहे। इसी के साथ ही सांसद सुधीर गुप्ता ने मनासा नगर में अधिवक्ता से संवाद कर चर्चा की।
बैठक में कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, मंडल अध्यक्ष  गोपाल गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष  हेमंत हरित, मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE