मुरादाबाद। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में मंगलवार को भगदड़ जैसे हालात बन गए। दरबार में शामिल होने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। रेलिंग को तोड़कर भीड़ अंदर घुस गई। इसके बाद पुलिस और बाउंसरों की पब्लिक से धक्का-मुक्की हो गई।
यहां पंडित धीरेंद्र शास्त्री श्री हनुमंत कथा सुना रहे हैं। उनका कार्यक्रम सोमवार को शुरू हुआ और कल यानी बुधवार तक चलेगा। बागेश्वर बाबा के दरबार का आयोजन नया मुरादाबाद में किया गया है। यहां भारी तादाद में पब्लिक दरबार में शामिल होने के लिए उमड़ी है।
धीरेंद्र शास्त्री ने कथा के दौरान कहा कि अब हम मुरादाबाद आ गए हैं, तो बहुत जल्द मुरादाबाद भी भगवा रंग में रंग जाएगा। उनका इशारा 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर था। मुरादाबाद में भाजपा 2019 का लोकसभा चुनाव हार गई थी।
भल में मंदिर से आती है भगवान की आवाज
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि संभल में एक मंदिर है जो सालों से बंद है, लेकिन बंद मंदिर से भी भगवान की आवाज आती है। बागेश्वर धाम ने संभल स्थित हरिहर मंदिर का मुद्दा अपनी कथा में उठाया है। संभल में स्थित जामा मस्जिद को हिंदू समाज प्राचीन हरिहर मंदिर होने का दावा करता है।
मुरादाबाद का नया नाम माधोगढ़ दिया
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मुरादाबाद को नया नाम भी दिया है। बीते दिन उन्होंने मुरादाबाद को माधोगढ़ कहकर संबोधित किया। बोले- ये नाम सुनने और पुकारने में अच्छा लगता है।