नर्मदापुरम। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते जिले और थानों की सीमाओं पर बने चौक पोस्ट और मतदान केंद्रों का मंगलवार को कलेक्टर सोनिया मीना ने निरीक्षण किया। कलेक्टर मीना ने माखननगर थाना क्षेत्र में तवा पुल आंचलखेड़ा में बने चौक पोस्ट और नसीराबाद चौक पोस्ट का निरीक्षण किया। पोस्ट पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों ने बातचीत की। उन्हें निर्देंश दिए कि नियमों का पालन कर वाहनों की चौकिंग करें। इसके बाद कलेक्टर ने आंचलखेड़ा, कोठारिया के मतदान केंद्रों को निरीक्षण। कुछ केंद्रों पर पानी की समस्या मिली। जिसे दूर कराने के निर्देंश दिए। ग्राम कोठारिया में मतदाता जागरुकता के लिए आयोजित नुक्कड़ नाटक और गीत कार्यक्रम को भी कलेक्टर ने देखा। एनएसएस की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक एवं गीत गाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान एसडीएम नीता कोरी, थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन समेत अन्य उपस्थित रहे।