BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2024, 8:14 pm
KHABAR : बाबा श्याम की भक्ति में डूबा नीमच, रंग गुलाल से सराबोर श्याम प्रेमियों ने निकाली भव्य पालकी यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। फाल्गुन द्वादशी का महापर्व मंगलवार शाम 4 बजे घंटाघर के समीप नरसिंह मंदिर पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। श्याम परिवार के तत्वाधान मेंश्याम बाबा की पालकी यात्रा नरसिंह मंदिर से प्रारंभ हुई जो श्रीराम चौक, घंटाघर, बिचला गोपाल मंदिर, दाना गली चौराहा ,जाजू बिलिं्डग होते हुए बावड़ी वाले बालाजी मंदिर स्थित प्राचिन खाटू श्याम मंदिर पर पहुंचकर कीर्तन में परिवर्तित हो गई। पालकी यात्रा उत्सव बड़े धूमधाम व हर्षाेल्लास से मनाया गया। बाबा को पालकी में आकर्षक फूलों से सजाया गया।  यात्रा में ढोल ढमाको व बैंड बाजे पर खाटू श्याम बाबा के भजनों की स्वर लहरियां बिखर रही थी। मार्ग में ध्वजा निशान पर श्रद्धालु भक्तों द्वारा पुष्प अर्पित कर खाटू श्याम बाबा से आशीर्वाद ग्रहण किया गया। पालकी यात्रा में सभी श्रद्धालु भक्त साफा बांधे सहभागी बने। एक दूसरे को गुलाल लगाकर फूलों के साथ होली खेली। अपनी खुशियों का आदान प्रदान किया। यात्रा में बड़ी संख्या में समाज जन जनप्रतिनिधि समाजसेवी श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।यात्रा में सबसे आगे दो छतरियां लिए युवक चल रहे थे। सड़कें गुलाल और गुलाब के फूलों से सराबोर हो गई थी। पालकी  यात्रा में विराजित खाटू श्याम बाबा का मार्ग में स्थान स्थान पर गुलाब के फूलों से श्रद्धालु भक्तों द्वारा स्वागत किया गया। श्रद्धालु भक्तों द्वारा पालकी यात्रा में आतिषबाजी की। 
बैण्ड पर खाटू श्याम के विभिन्न भजन कीर्तन की स्वर लहरियां बिखर रही थी रही थी। श्रद्धालु खाटू श्याम बाबा के भजनों पर झूम रहे थे।युवक गुलाबी कुर्ता तथा रंग बिरंगी लाल पीली पगड़ी पहने हुए थे।
उल्लेखनीय है कि यह  पालकी यात्रा विगत लगभग 11 वर्षों से निकाली जा रही है जिसमें सभी श्रद्धालु भक्त उत्साह के साथ भाग लेते हैं। बावड़ी वाले बालाजी मंदिर स्थित खाटू श्याम मंदिर के समक्ष श्रद्धालु भक्तों द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किए गए जिसमें सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया, शाम 7 बजे  बाबा खाटू श्याम मंदिर में अलौकिक दरबार श्रृंगारित किया गया।भक्तों को   आरती के बाद प्रसाद  वितरण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE