मन्दसौर। जिले के दलौदा थाना क्षेत्र के नई फतेहगढ़ पानी स्टील में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें फैक्ट्री के अंदर कार्य कर रहे मजदूर शाहरुख पिता ईशाक निवासी झावल गांव की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं खबर की सूचना मिलते ही दलौदा थाना प्रभारी बलदेव सिंह चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा बनाकर मंदसौर जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
वहीं मिली जानकारी के जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह चौहान के अथक प्रयास से फतेहगढ़ स्थित सरिया फैक्ट्री के प्रबंधन ने मृतक मजदूर की पत्नी को 18 लाख रूपये का चेक दिया है।