BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2024, 11:12 am
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम झांतला और किसानों का बाड़ा, जब अचानक हुआ कुछ ऐसा तो मच गई चीख पुकार, मौके पर लगी भारी भीड़, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। तहसील क्षेत्र के गांव झांतला में रैगर मोहल्ला स्थित किसानों के बाड़ों में मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिससे किसानों को लाखों रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। बताया जाता है कि घटना में कृषि उपकरण, उपज और एक बाईक जलकर भस्म हो गई है।
मंगलवार शाम मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झांतला स्थित रैगर मोहल्ला निवासी किसान राधेश्याम, संतोष कुमार और शिवलाल पिता दौलतराम राठौर, मेघराज पिता भंवरलाल, छगनलाल पिता भंवरलाल और एक अन्य व्यक्ति के बाड़ों में रखे कड़प, लहसुन और भूसे में दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पाकर गांव के लोग घटना स्थल की और दौड़ पड़े तथा जिसे जो साधन मिला उससे बेकाबू आग को बूझाने का प्रयास किया गया। 
उधर घटना की जानकारी मिलते सिंगोली थानाधिकारी भी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे, जबकि उसी समय सिंगोली और रतनगढ़ से वहां पहुंचे दो फायर ब्रिगेड की सहायता से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बताया जाता है कि आगजनी की घटना घास भूसे और कृषि उपज के साथ कृषि उपकरण और बाईक भी जलकर भस्म हो गई।
जबकि वहां बंधे कुछ मवेशी भी आंशिक रूप से झुलस गए, हालांकि ग्रामीणों मदद से मवेशियों को जल्दी बाहर लिया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक प्रभावित परिवारों को करीब 3 से 4 लाख रुपयों के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE