BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2024, 11:16 am
KHABAR : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम पखवाड़े के तहत अंतराष्ट्रीय संगम मंच के तत्वाधान में महिला काव्य गोष्ठी का आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम पखवाड़े के तहत अंतराष्ट्रीय संगम मंच के तत्वाधान में महिला काव्य गोष्ठी का आयोजन गायत्री मंदिर के सभागार में रामायण के पात्र और महिला शक्ति पर काव्य पाठ किया गया। जिसमे पंकज धींग,पूनम भारती, पुष्पलता सक्सेना, प्रियंका कवीश्वर, निर्मला अग्रवाल, रेणुका व्यास,वर्षा पटवा, आशा सांभर, संगीता दरक, अवंतिका गुप्ता,गीता शर्मा, ने रचना पाठ किया। इस गोष्ठी का आयोजन अंतराष्ट्रीय कवि संगम मंच की अध्यक्ष स्नेहलता राजावत द्वारा किया गया।


इसकी मुख्य अतिथि बीना चौधरी, हिंदी व्याख्याता गर्ल्स कॉलेज नीमच रही इसमें रसिक श्रोताओं ने सुनकर आनंद की अनुभूति प्राप्त की। कार्यक्रम में चौधरी मैडम ने वर्तमान महिला व बालिका संबंधित जटिलताओं पर प्रकाश डाला। साथ ही अजय चौधरी ने वक्तव्य दिया जिसमें वर्तमान नारी की जागरूकता और आज की शिक्षित नारी पर अपना पक्ष रखा। 


काव्य पाठ के समापन के पश्चात स्नेह लता राजावत द्वारा राष्ट्रीय कवि संगम मंच जिला नीमच उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति देने की घोषणा की, साथ ही अजय चौधरी को संगठन मंत्री के पद पर नियुक्ति देने की घोषणा की, जिसका हाल में उपस्थित सभी जनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। 


कार्यक्रम राजावत के सहयोग से पूर्ण हुआ कार्यक्रम का संचालन रेणुका व्यास ने किया। मुख्य अतिथि एवम राजावत द्वारा रचनाकारों को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। पुष्पलता सक्सेना ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE