BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2024, 2:27 pm
BIG NEWS : रतलाम में छाने लगा फाल्गुन माह का रंग, ऊंट, घोड़े, ढोल-ताशों के साथ निकली फाग यात्रा, श्याम भजनों पर झूमें भक्त, शाम को भी निकलेगी शोभायात्रा, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। शहर में होली का रंग छाने लगा है। फाल्गुन माह में शहर के कई देवालयों में फाग महोत्सव मनाया जा रहा है। बुधवार को रंगभरी एकादशी पर शहर के माणकचौक स्थित गोपाल जी का बड़ा मंदिर से श्री श्याम फाग यात्रा निकाली गई। ऊंट-घोड़े, बैंड बाजे, ढोल ताशे के साथ निकली फाग यात्रा में माहौल धर्ममय कर दिया। खाटू श्याम की आकर्षक झांकी सजा कर यात्रा में शामिल की गई। इत्र व फूलों की वर्षा कर यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।


यात्रा में भक्तजन भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। यात्रा में आकर्षण का केंद्र इस्कॉन मंडली रही। इंदौर व दिल्ली के कलाकारों की रास मंडली ने भी शामिल होकर अपनी प्रस्तुति दी। यात्रा शहर के अनेक मार्गों से होते हुए बांगरोद स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंची। यात्रा श्री श्याम सखा मंडल द्वारा निकाली गई।


शाम को भी निकलेगी शोभायात्रा
श्री श्याम भजन मंडल द्वारा बुधवार शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा माणकचौक स्थित श्री गोपाल जी के बड़ा मंदिर से निकलेगी। यात्रा में बैंड बाजे, घोड़े, ढोल शामिल रहेगा। बग्घी में आकर्षक श्रृंगार के साथ खाटू श्याम बाबा को विराजमान किया जाएगा। शाम 6 बजे यात्रा निकलेगी। फूल व इत्र की वर्षा की जाएगी। मंदिर से प्रारंभ होकर शोभायात्रा शहर के अनेक मार्गों से होते हुए पुनरू मंदिर पर समाप्त होगी।


बांगरोद में निकेलगी शाही सवारी
रतलाम से 12 किमी दूर बांगरोद स्थित बाबा श्याम (बर्बरीक) मंदिर पर भी फाग उत्सव मनाया जा रहा है। बुधवार सुबह बाबा व ज्योत के दर्शन कराए गए। सुबह 10 बजे श्याम बाबा को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया। यहां पर 10 से अधिक स्थानों से आने वाली फाग यात्राओं को जोरदार स्वागत किया जाएगा। दोपहर 4 बजे बाबा श्याम की शाही सवारी गांव में निकाली जाएगी। रात में राजस्थान की गायिका आकृति मिश्रा टीम द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।


सामाजिक संगठन मना रहे फाग महोत्सव
शहर में कई समाज संगठन फाग महोत्सव मना रहे है। माहेश्वरी समाज के संगठन कपल क्लब द्वारा पुष्प फाग भजन संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रममें क्लब के सदस्यों के परिवार जनों की अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। क्लब सचिव जितेंद्र सुषमा चिचानी ने बताया पुष्प फाग महोत्सव की शुरुआत राधा कृष्ण आगमन से हुई। उसी के साथ छोटे बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुति के रूप में गणेश वंदना की। कई किलो के रंग बिरंगे फूलों की वर्षा करते हुए गुलाल उड़ाते हुए फाग महोत्सव मनाया। गायक विनोद गहलोत व उनकी टीम द्वारा सुमधुर रंगारंग फाग भजनों की प्रस्तुति दी। आयोजन में माहेश्वरी कपल क्लब अध्यक्ष राजेश सुधा दरक, सचिव जितेंद्र सुषमा चिचानी, कोषाध्यक्ष गिरीश पायल मालपानी एवं क्लब के सभी सदस्य परिवार के साथ कपल सहित मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE