BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2024, 2:57 pm
KHABAR : एकादशी पर श्रीनाथ जी की हवेली में होली का उत्साह, भगवान के साथ भक्तों ने रंगभरी होली का उत्सव, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। होली पर्व के पहले ही शहर में होली का उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के ढाबा रोड़ स्थित पुष्टिमार्गीय वैष्णव मंदिरों में फाग महोत्सव की धूम बसंत पंचमी से प्रारंभ हो गई है। प्रतिदिन राजभोग आरती में मुखियाजी ठाकुरजी को अबीर व गुलाल से होली खिला रहे हैं। वहीं बुधवार को श्रीनाथजी की हवेली में रंगभरी एकादशी पर भक्ति का गुलाल उड़ाने के साथ ही गीली होली की शुरूआत हो गई है। भगवान श्री कृष्ण के भजनों के साथ भक्तों ने होली का आनंद उठाया।


शहर के पुष्टिमार्गीय वैष्णव मंदिरों में बसंत पंचमी से फाग उत्सव की शुरूआत हो जाती है। 40 दिवसीय फाग उत्सव में प्रतिदिन ठाकुरजी अबीर गुलाल से होली खेलते है। भक्त भी भगवान के साथ होली गीत व भजन गाते हुए होली के उत्सव में शामिल होते है। बुधवार को श्रीनाथ जी की हवेली में सैंकड़ों भक्तों की उपस्थिति में दोपहर में राजभोग आरती के दौरान भगवान के साथ गीले रंग की होली की शुरूआत हो गई है। भगवान के साथ ही मौजूद भक्तों पर टेसू के फूलों से बने प्राकृकतिक रंगों की बौछार कर भीगा दिया। बच्चों से लेकर वृद्ध तक भगवान के साथ भक्ति रंग में रंगें नजर आए। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के जयकारों के साथ ही भजन का दौर चलता रहा। एकादशी से प्रतिदिन श्रीनाथजी, गोवर्धननाथजी, चारभुजानाथजी, महाप्रभुजी की बैठक आदि मंदिरों में फाग उत्सव मनाया जा रहा है। रंगभरी एकादशी सभी मंदिरों में एकादशी से धुलेंडी तक गीले रंग से होली खेली जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE