इंदौर। उप मुख्यमंत्री एवं क्लस्टर प्रभारी जगदीश देवड़ा बुधवार दोपहर 3ः 30 बजे जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर होने वाली चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल होने इंदौर जावरा कंपाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय पहुँच चुके है। बीजेपी कार्यालय पर बैठक कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी। बता दें कि उप मुख्यमंत्री देवड़ा बीजेपी कार्यालय पर पहुँच चुके है लेकिन डिप्टी सीएम के प्रोटोकॉल के तहत अभी तक एक भी इंदौर का विधायक बीजेपी कार्यालय नहीं पहुँचा है।