मनासा। बुधवार को ग्राम भदवा के पंचायत भवन पर रेडक्रॉस सोसायटी नीमच के सहयोग से रक्तदान शिवर का आयोजन रखा गया। ग्राम पंचायत सरपंच बगदीराम गुर्जर व अर्जुन गुर्जर जिलाध्यक्ष जीवन मूल्य फाउंडेशन व युवा मित्र मंडल द्वारा यह शिविर आयोजित किया गया। जिसमे यूवाओ ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित रक्तदान शिविर में करीब 81 यूनिट रक्तदान हुआ। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी नीमच प्रमुख सत्येंद्र सिंह व टीम ग्राम पंचायत सरपंच कर्मचारी व युवा मौजूद रहे।