BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2024, 5:35 pm
BIG NEWS : नीमच शहर का बघाना थाना और जयसिंहपुरा रोड, जब किसान के खेत में हुआ अचानक ऐसा तो मची अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही दौड़ा ये सरकारी वाहन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जयसिंहपुरा रोड पर बुधवार दोपहर एक गेहूं के खेत में अचानक से आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि खेत मालिक ने खेत भेरूलाल पिता मांगीलाल मेघवाल निवासी जयसिंहपुरा को खेत बटाई पर दे रखा था। वहीं आग लगने के पास आसपास के खेतों में मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने भी टैंकर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और लेकिन तब तक करीब 50 से 60 क्विंटल गेहूं की फसल जलकर तबाह हो गई। जिससे किसान को आर्थिक नुकसान पहुंचा।

किसान राधा किशन मेघवाल ने बताया कि उनके खेत के ऊपर से विद्युत तार गुजर रहे हैं। ढीले होने की वजह से इसमें शॉर्ट सर्किट होता रहता है। आज शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी उड़कर गेहूं के खेत में गिर गई। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। किसान ने बताया कि करीब 50 से 60 क्विंटल गेहूं की फसल जल गई है। जिससे करीब उसे 100000 के नुकसान होने का अंदेशा है।

किसान का कहना है कि उसके द्वारा विद्युत विभाग को उक्त तारों को हटाने के लिए कई बार शिकायत की मगर मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते आज उसे इस तरह के भीषण अग्निकांड को झेलना पड़ा, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE