BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2024, 7:27 pm
KHABAR : देश को सशक्त व विकसित बनाने के लिए लोकसभा चुनाव 2024 संकल्प पत्र अभियान के तहत अपने सुझाव देश के नवयुग प्रवर्तक प्रधानसेवक जी को भेजें, प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने की अपील, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। देश को सशक्त व विकसित बनाने के लिए लोकसभा चुनाव 2024 संकल्प पत्र अभियान के तहत अपने सुझाव देश के नवयुग प्रवर्तक प्रधानसेवक जी को भेजें। इसके लिए अभियान चलाना है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने के क्रम में आस्था, अर्थव्यवस्था, विश्वास और सहयोग पर आधारित विकास भारत संकल्प यात्रा हमने निकाली और विभिन्न योजना के माध्यम से हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। हमें एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाना है और नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। 

यह बात भाजपा कार्यालय में आयोजित मुखर्जी मण्डल की बैठक में मंदसौर, नीमच जावरा से सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने कहीं वह भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दिनदयाल मंडल की लोकसभा चुनाव और आगामी कार्यक्रम को लेकर बैठक को संबोधित कर रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू, विधानसभा प्रभारी हेमंत शर्मा और मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित की उपस्थिति में बैठक का आयोजन हुआ। विधायक श्री मारू पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना से गरीबो को मुफ्त राशन मिल रहा है। उज्जवला योजना के तहत बहनों को निःशुल्क गैस कनेक्शन मोदी सरकार ने दिया है। स्वसहायता समूह के माध्यम से विभिन्न योजना का लाभ देकर महिलाओं और बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का काम मोदी सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर रहे है। किसान निधि से किसानों को सम्मानित किया जा रहा है। ऐसे अनेको योजना सरकार ने चला रखी रखी है। जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। इसलिए मंदसौर विधानसभा में एक बार पुनः सांसद सुधीर गुप्ता को विजय का ताज पहनाना है और श्री मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अपनी महती भूमिका निभाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने संगठनात्मक जानकारी देकर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। इस अवसर पर मंडल प्रभारी विजय शर्मा, महामंत्री गोपाल धाकड, महावीर विरवाल,  जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्याम वसीटा आदि की उपस्थिति थे। साथ ही बैठक में सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चा अध्यक्ष,  पदाधिकारी व शक्ति केंद्र पंच परमेश्वर, जनप्रतिनिधि सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत प्रतिनिधि सदस्य बूथ अध्यक्ष महामंत्री सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन धनगर ने किया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE