नीमच। नयागांव हाइवे पर आज अचानक से शॉर्ट सर्किट के चलते एक ट्रेलर में आग लग गई। जिसमें कपड़ा बनाने की सामग्री में काम आने वाले धागे के बंडलों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का इंजन और बॉडी जलकर खाक हो गई। हालांकि गनीमत रही की इस जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक ट्रेलर नागदा से गुलाबपुरा की ओर जा रहा था। नयागांव बेरियल के समीप चाय पीने के लिए ड्राइवर ने ट्रेलर को रोका था जिसमे शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की सूचना पर दमकल ने मौके पहुंचकर आग पर काबू पाया।