छिंदवाड़ा। आज एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम का दिन है। कमलनाथ के पूर्व साथी और सबसे विश्वसनीय माने जाने वाले पूर्व प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना के बड़े बेटे अजय सक्सेना आज भोपाल पहुंचकर भाजपा की सदस्यता लेंगे। उनके साथ छिंदवाड़ा पार्षद दल के नेता पंडित राम शर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष नंद किशोर सूर्यवंशी, पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश साहू सहित अमरवाड़ा, हर्रई, छिंदवाड़ा ब्लॉक और नगर के सैकड़ों पदाधिकारी भी भाजपा जॉइन करेंगे।
रोहना कला में अच्छा प्रभाव रखने वाले अजय सक्सेना के भाजपा में जॉइनिंग की खबर आते ही कांग्रेस में हड़कंप का माहौल देखा जा रहा है, क्योंकि अजय सक्सेना रोहना और गुरैया क्षेत्र में अच्छा प्रभाव रखते हैं। ऐसे में उनका एकाएक भाजपा जॉइन करना कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। फिलहाल कांग्रेस से इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
लेकिन, यदि ऐसा होता है तो कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। आपको बता दें कि लगातार कांग्रेस नेताओं का भाजपा में जाने का सिलसिला जारी है। ऐसे में लोकसभा चुनाव को लेकर यह अच्छे संकेत नहीं है।
2ः 00 बजे लेंगे सदस्यता
गौरतलब हो कि अजय सक्सेना के लंबे समय से भाजपा में जाने की अटकलें थी, वह देर रात भोपाल के लिए रवाना हो गए लगभग 2ः00 बजे वह भोपाल पहुंचकर बीजेपी जॉइन कर लेंगे इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।