नीमच। कायस्थ समाज की महिला मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भवनामृत संघ (इस्कॉन) गुप्ता हॉस्पिटल के पास के परिसर में फाग महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें महिलाओं ने एक दूसरे को फाग महोत्सव के उपलक्ष्य में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा अनेक कृष्ण गोपियों की लीलाओं के साथ भजन नृत्य गीत की प्रस्तुति दी गई कायस्थ समाज के महिला मंडल की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया, जिसमें प्रमुख रूप से उर्मिला गौड, प्रीति गौड, कृष्णा निगम, वर्षा श्रीवास्तव, स्वाति श्रीवास्तव, उर्मिला गौड, शैलजा गौड, आशा गौड, ज्योति गौड, प्रतिभा श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, सीमा गौड, प्रीति सक्सेना, अलका श्रीवास्तव, सीमा गौड, दीपिका सक्सेना, कृति सक्सेना आदि इस्कान से जुड़ी हुई भक्त मंडल की अनेक महिलाएं उपस्थित रही।