नीमच। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में बेजुबान पक्षी भी पानी के लिए परेशान होते हैं। यह पक्षी प्यासे ना भटके इसी बात को ध्यान में रखते हुए नीमच में इनरव्हील क्लब द्वारा बीती शाम सकोरों का वितरण किया गया। सतगुरु बेकरी के सामने स्थित इनरव्हील क्लब की प्याऊ पर इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने राहगीरों को 50 सकोरों का वितरण करते हुए बेजुबान पक्षियों को पानी पिलाने और दाने वितरण करने के लिए प्रेरित किया।
इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रज़िया अहमद ने कहा कि वर्ल्ड्स स्पैरो डे पर हमारे द्वारा बेजुबान पक्षियों को दाना पानी उपलब्ध कराने के लिए एक पहल गर्मी की शुरुआत में की जा रही है। इस मौके पर इनरव्हील की अध्यक्ष रज़िया अहमद, एडिटर कुसुम कदम, निशा धानुका, हेमांगिनी त्रिवेदी, संगीता गोयल, हेमा गुप्ता, दीपा लालवानी, माधुरी चौरसिया, मंजुला शर्मा, संगीता अग्रवाल, शशि सोडानी, सीमा अरोड़ा, सिम्मी सलूजा, निर्मला मित्तल आदि मौजूद रहे।