देवास। श्री खाटू श्याम सेवक प्रचार समिति के तत्वाधान में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर श्री खाटू श्याम निशान यात्रा स्थानीय खेड़ापति मंदिर से निकाली गई। यात्रा में भारी संख्या मे लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा श्री खेड़ापति मन्दिर से प्रारम्भ हुई जो सयाजी द्वार, एबी रोड, जवाहर नगर होते हुए अमृत नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर पहुंची। जहा आरती के बाद समापन हुआ यात्रा में 501 पवित्र निशान लेकर महिला व पुरुष शामिल हुए और मंदिर में जाकर बाबा खाटू श्याम को निशान अर्पित किए। यात्रा का शहर में जगह,-जगह सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया। खाटू श्याम मंदिर संस्थापक श्याम शर्मा ने बताया कि खाटू श्याम भक्त शहर में यह खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा विगत 15 वर्षों से निकाल रहे हैं। जिसमें बड़ी संख्या मे श्याम भक्त उपस्थित होकर बड़े हर्षाेल्लास के साथ निशान यात्रा निकालते है।