नीमच। शिव शक्ति सेवा मंडल बुधलाटा पंजाब के सदस्य मुकेश पार्टनर व घनश्याम बलेचा ने बताया कि इस बार अमरनाथ यात्रा 29 जून 2024 से प्रारंभ होकर 19 अगस्त 2024 रक्षाबंधन के दिन तक चलेगी। यात्रा का पंजीयन 15 अप्रैल 2024 से ऑनलाइन एवं बैंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होगा। यात्रा पर जाने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि मार्ग एवं रजिस्ट्रेशन की जानकारी सदस्यों से प्राप्त कर ले ताकि यात्रा में असुविधा नहीं हो।