दूदरसी। समीपस्थ गांव भगवान पुरा में प्रहलाद सिंह चुण्डावत के खेत में गेहूं की फसल कटाई कर रखी हुई थी। आज 21 मार्च को 2 बजे लगभग अचानक लगी आग ने खेत में पड़ा सारा गेंहू जलाकर राख कर दिया। 2 बीघा खेत में करीबन 25 बोरी गेहूं जलकर राख हो गया। आग लगने का समाचार जैसे ही गांव में फैला लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने जैसे तैसे बड़ी मशक्कत कर कुछ गेहूं की फसल को बचाया किन्तु आग इतनी विकराल रूप धारण कर चुकी थी लपटों के पास जाना भी दुश्वार हो गया था। देखते देखते लोगों के सामने ही सारा गेंहू आग लपटों में स्वाहा हो गया।
किसान प्रहलाद सिंह को हुई इस क्षति से काफी नुकसान हुआ है। आग लगने की घटना कैसे हुई इसका अभी कोई पता नहीं चल पाया है, जबकि जिस खेत में गेहूं जलकर राख हो गया वह गांव से लगा हुआ है और दारू खेड़ा रोड़ से भगवान पुरा के टर्न पर ही स्थित है। ग्राम वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित व्यक्ति को उचित मुआवजा दिया जाए।