नीमच। लोकसभा चुनाव से पहले नीमच की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ है। शहर के दिग्गज कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर ने गुरूवार को कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इसके बाद से ही आरोप-प्रत्यारोप व बयानों का दौर चल निकला है। इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सेठी का भी बड़ा बयान सामने आया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सेठी ने उमराव सिंह गुर्जर के बीजेपी में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उमराव सिंह गुर्जर के भाजपा शामिल होने से अब नीमच की कांग्रेस में जश्न मनेगा। इसके अलावा भी उन्होंने कही बातें कही।