BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2024, 2:51 pm
BIG REPORT : सागर में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान, बोले-भूपेंद्र भैया के पास सब हिसाब-किताब है, लोकसभा के बाद आपको पिक्चर देखने मिलेगी, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सागर में खुरई विधायक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में उथल-पुथल मचा दी है। उन्होंने खुरई में बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा के बाद भूपेंद्र भैया के पास सब हिसाब-किताब है और इसलिए लोकसभा चुनाव के बाद आपको पिक्चर देखने मिलेगी। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो 18 मार्च का है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के चलते सागर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े के समर्थन में 18 मार्च को खुरई विधासनभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक खुरई में आयोजित की गई थी। जिसमें शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पहुंचे थे। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियां बताईं।

 

साथ ही कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में सारी परिस्थितियां अनुकूल हैं। हम विधानसभा चुनाव में कुल 253 में से लगभग 244 पोलिंग बूथों पर जीते थे। यहां तक कि स्थानीय इतिहास में पहली बार अल्पसंख्यक बहुल्य बूथों पर भी भाजपा जीती थी। इस लोकसभा चुनाव के मतदान में हम सभी 253 बूथ दोगुने मतों से जीतेंगे। यदि किसी भी बूथ पर कांग्रेस को 15-20 वोट भी मिल जाते हैं तो यह माना जाएगा कि हम कार्यकर्ताओं के परिश्रम में कोई कमी रही है।

 

इसी दौरान कार्यकर्ताओं की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पूर्व मंत्री व विधायक भूपेंद्र सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि भूपेंद्र भैया के पास सब हिसाब-किताब है। इसलिए लोकसभा चुनाव के बाद आपको पिक्चर देखने मिलेगी। उनका यह बयान सामने आते ही राजनीतिक जानकार कई मायने निकाल रहे हैं। कुछ मान रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह सरकार में नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं तो कुछ लोग उनका यह बयान किसके लिए और क्यों दिया गया है, इसके मायने निकालने में लगे हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE