नीमच। राष्ट्र के गौरव एवं गरिमा की पुनर्स्थापना के लिए युग ऋषि आचार्य राम शर्मा एवं भगवती देवी शर्मा ने अपना सर्वत्र न्योछावर कर विषम समय में नवयुग का संदेश 21वीं सदी उज्जवल भविष्य की घोषणा कर राष्ट्रीय जागरण किया। उक्त कथन गायत्री परिवार के वरिष्ठ प्रभु लाल धाकड़ ने मातृशक्ति अखंड दीप जन्म शताब्दी श्रद्धा संवर्धन यात्रा में गांव-गांव में नागरिकों से कहीं। उन्होंने कहा कि यात्रा का मूल उद्देश्य यज्ञ एवं संस्कारों से जन-जन को जोड़कर देव मानवों का निर्माण करना उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ जगदीश महावर ने देते हुए बताया कि 15 मार्च को जावद से शुरू यह ग्राम प्रवजा यात्रा 21 मार्च 2024 को डिकेन में पूर्ण हुई इसके अंतर्गत जावद तहसील की पांच नगर पंचायत एवं 38 पंचायत का भ्रमण कर धर्म जागरण का संदेश दिया उक्त यात्रा के अंतर्गत कमल एरन,राधेश्याम भेरावत, शांतिलाल धाकड़, जगन्नाथ कंमेडिया, अशोक शर्मा, बाबूलाल मंदारिया, शंकर कुमावत, मिट्ठू लाल कीर ,मुकेश नरवाडिया शौकीन संगीतला नानूराम धाकड़ शोभाराम धाकड़ अशोक धाकड़ कन्हैयालाल सालवी, एवं महिला मंडल का पूर्ण सहयोग रहा जावद तहसील में यात्रा की पूर्णता के अवसर पर जिला संयोजक गिरिराज सिंह चौहान ने यात्रा में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं प्रेषित कर सभी के प्रति मंगल शुभकामनाएं व्यक्त की।