नीमच। राधा ने पकड़ा रंग डाला, चैना माता कुशला माता मंदिर में और श्याम मेरी बंसी पुकारे राधा नाम, श्याम तेरी बंसी पे नाचे आदि भक्ति गीत पर चैना माता कुशला माता मंदिर में लखेरा समाज की महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। अवसर था फाग महोत्सव का। स्कीम नंबर 9 में चैना माता मंदिर पर लखेरा समाज की महिलाओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ फाग उत्सव मनाया गया। लखेरा समाज की महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल और अबीर से रंग कर मस्ती के माहौल में होली खेली। समाज के छोटे-छोटे बच्चों ने कृष्ण और राधा का रूप धारण किया। उपस्थित महिलाओं ने भजन कीर्तन किये। रास रचने के बाद आरती और प्रसादी का कार्यक्रम हुआ। फाग उत्सव में सीमा नेनवाया, हिना गहलोत, रेखा लखेरा,प्रेम नेनवाया, बबली सोलंकी, लता चौहान, संगीता लखेरा, वंदना नेनवाया, ज्योति लखेरा और बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं मौजूद रही।