BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2024, 8:04 pm
BIG NEWS : मनासा में होगी प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा, 24 बीघा जमीन पर जुटेंगे हजारों भक्त, अप्रैल माह की इस तारीख तक होगा धार्मिक आयोजन, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन जिले के मनासा नगर में 1 से 7 अप्रेल तक होगा। 7 दिनी शिव महापुराण कथा के आयोजन की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी है। कलेक्टर व एसपी ने इस संबंध में मनासा नगर का निरीक्षण कर आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। मनासा के रामपुरा रोड स्थित अक्षत नगर के पीछे 24 बीघा जमीन पर कथा का आयोजन होगा। सीहोर जिले के पंडित प्रदीप मिश्रा की कथाएं देश के विभिन्न राज्यों में होती आ रही है। पंडित मिश्रा की कथा में लाखों भक्तों का सैलाब उमड़ता है। इसे देखते हुए मनासा नगर में भी कथा स्थल के लिए 24 बीघा जमीन चिह्नित की गई। हालांकि प्रारंभिक तैयारियों में कथा स्थल पर बना डोम का स्ट्रक्चर तेज हवाओं से गिर गया।

रिटायर्ड जवान करा रहे कथा का आयोजन
16 साल तक आर्मी में रहकर देश की सेवा करने के उपरांत रिटायर्ड होने के बाद प्रवीण देवड़ा ने मिलने वाली राशि से शिव महापुराण कथा कराने का संकल्प लिया। आर्मी से सेवा निवृत्ति के बाद प्रवीण देवड़ा का अन्नपूर्णा मंदिर से चल समारोह निकला था। इस चल समारोह में तिरंगा झंडा लिए महिला-पुरुष राष्ट्रीय गीतों की धुन पर चल रहे थे। यह चल समारोह कथा स्थल पर समाप्त हुआ था। आर्मी से सेवा निवृत्ति पर प्रवीण व भाई दिनेश देवड़ा ने नगर में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा करने का संकल्प लिया था।

कथा में होगा 1 करोड़ से अधिक रुपए खर्च
शिव महापुराण कथा के आयोजन में 1 करोड़ रुपए से अधिक खर्च आएगा। प्रवीण व दिनेश के साथ ही परिवार के सदस्य रात-दिन व्यवस्था में जुट है

1 हजार पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा
1 से 7 अप्रेल तक आयोजित होने वाली कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कथा आयोजन ने पुलिस विभाग से 1 हजार से ज्यादा पुलिस जवानों को तैनात करने की बात कही है। हालांकि पुलिस विभाग उपलब्धता के अनुसार कथा में पुलिस की तैनाती करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE