BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2024, 10:53 am
BIG NEWS : आज रतलाम आएंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, सीएम बनने के बाद पहली बार होगा आगमन, तीन विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। भाजपा ने रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। लेकिन कांग्रेस अपना प्रत्याशी घोषित करने में अभी तक पीछे चल रही है। जबकि भाजपा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान दो बार रतलाम आ चुकी है। अब प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव भी 23 मार्च को रतलाम आ रहे है। सीएम यहां लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।


प्रदेश के सीएम बनने के बाद डॉ. मोहन यादव का रतलाम में पहला दौरा है। इनके साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव रतलाम लोकसभा क्षेत्र की रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार सुबह 10.30 बजे लेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेंगे। बैठक में सांसद, विधायक, महापौर, जनप्रतिनिधि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी एवं लोकसभा एवं जिला प्रभारी, मंडल पदाधिकारी एवं प्रभारी, मोर्चा जिला पदाधिकारी मंडल मोर्चा के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। एक घंटे की बैठक लेने के बाद सीएम सुबह 11.30 बजे रतलाम से राणापुर (झाबुआ) के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे।


मंत्री काश्यप ने ली बैठक
सीएम डॉ. यादव व डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर नगर में उनके स्वागत सहित कार्यकर्ताओं की बैठक से जुड़ी तैयारियों को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठर में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, विधानसभा सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी आदि उपस्थित रहे।


यह रहेगा सीएम का कार्यक्रम
सुबह 9.30 बजे भोपाल से प्लेन से रतलाम के लिए होंगे रवाना।
10.15 बजे बंजली हवाई पट्टी पर आगमन।
10.30 बजे होटल रूद्र पैलेस पहुंचेगे।
11.30 बजे रतलाम से झाबुआ के राणापुर के लिए होंगे रवाना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE