BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2024, 12:41 pm
KHABAR : इंदौर हाईकोर्ट में होली मिलन के साथ मनाया फागोत्सव, न्यायमूर्ति हुए शामिल, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर डीजे की धुन पर थिरके वकील, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। बार एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार की शाम को होली मिलन समारोह इंदौर के हाई कोर्ट परिसर में आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह में वकीलों के साथ न्यायमूर्तिगण भी शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे पर रंग-गुलाल लगाकर डीजे की धुन पर नाच-गाकर उत्सव मनाया। इसमें बड़ी संख्या में महिला वकील भी शामिल हुईं।


हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश इनानी ने बताया कि होली पर अवकाश लगने के पूर्व अंतिम दिन कार्य दिवस को सभी सदस्यों की मांग अनुसार होली मिलन और फाग उत्सव का आयोजन परिसर में शाम 4.30 बजे से किया गया, जिसमें सभी वकीलों के साथ न्यायमूर्तिगण भी शामिल हुए। वकीलों ने एक-दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभ कामनाएं दी। साथ ही सभी वकीलों ने अपनी न्यायलयीन चिंता को भुला कर डीजे की धुन पर बहुत देर तक थिरकते रहे।


आयोजन में उपाध्यक्ष यसपाल राठौर (जैन), सचिव भुवन गौतम, सहसचिव शशांक शर्मा, तेजस व्यास, अरुण सिंह चौहान, धर्मेंद्र साहू, विशाल सोनी, प्रभात पांडे, कमल किशोर तिवारी सहित कई महिला वकील भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि 23 मार्च शनिवार से 31 मार्च रविवार तक हाई कोर्ट में होली पर्व, गुड फ्राइडे, रंगपंचमी आदि का अवकाश रहेगा।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE