चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रताप नगर सेवा केंद्र की संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की मुख्य प्रशासिका डॉक्टर रतन मोहिनी दादी जी के 100 वर्ष पूरे होने पर माउंट आबू में बड़ी धूमधाम से शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दादी जी की दीर्घायु के लिए हम सभी ब्राह्मण योग तपस्या कर रहे हैं कि हमारी दादी हम सभी के बीच ऐसे ही हंसते मुस्कुराती और हम सबको आशीर्वाद देते रहे।
उन्होंने बताया कि बाल्य काल से अपना पूरा जीवन इस यज्ञ में समर्पित किया उन्होंने कहा की क्षमा करना और क्षमा लेने से मन को शांति और खुशी मिलती है हम अपने मन में किसी व्यर्थ बातों को आने ना दे यही बातें हमारे दुख का कारण बनती है। उन्होंने कहा कि अगर हमसे कोई गलती हो तो उसके लिए क्षमा मांग ले ऐसा करने से हमारा मन हल्का होता है और खुशियों का दरवाजा खुल जाता है। आज संसार में जीवन में कई सांसारिक समस्याएं हैं परिस्थितियों है जो हमें अपनी और वश कर लेती है। उन्होंने कहा कि हम अपने मन को अपनी बुद्धि को परमात्मा पर समर्पित कर दे तो परमात्मा खुद अब हमारी बुद्धि को पवित्र करके उसे शक्तिशाली बनाकर सकारात्मक की ओर लेकर जाते हैं । सभी भाई बहनों ने दादी जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।