BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2024, 4:24 pm
NEWS : भव्य समारोह पूर्वक किया जाएगा चैत्र प्रतिपदा पर नववर्ष का स्वागत, भारत माता की महा आरती, दीपदान व शोभायात्रा होगी मुख्य आकर्षण का केंद्र, स्वामी अवधेशानंद जी चैतन्य महाराज का मिलेगा सान्निध्य, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय नव वर्ष स्वागत आयोजन समिति के तत्वावधान में चैत्र प्रतिपदा 9 अप्रैल मंगलवार को नव संवत्सर का स्वागत समारोह पूर्वक किया जाएगा। आयोजन को लेकर वृहद स्तरीय तैयारीयां की जा रही है।            

आगामी 9 अप्रैल को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा व गुड़ी पड़वा पर्व के उपलक्ष में चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर सर्व समाज एवं आमजन की भागीदारी के साथ नव संवत्सर का स्वागत समारोह पूर्वक आयोजित करने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए भारतीय नव वर्ष स्वागत समारोह समिति के संयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि विभाग संघ चालक हेमंत जैन व संरक्षक अनिरुद्ध सिंह भाटी के नेतृत्व में आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। भारतीय नव संवत्सर के उपलक्ष में 8 अप्रैल को सायंकाल बड़ी संख्या में शहर वासियों द्वारा सुभाष चौक पर भारत माता के भाव चित्र पर दीपदान एवं महा आरती व आतिशबाजी की जाएगी। जबकि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 9 अप्रैल को प्रातः काल शहर भर में प्रभात फेरियां निकलेगी और नव वर्ष के अवसर पर तिलक लगाकर नीम व मिश्री का प्रसाद वितरित किया जाएगा। जबकि इसी दिन सायंकाल 4 बजे एक भव्य शोभायात्रा इंदिरा गांधी स्टेडियम से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली जाएगी, जिसमें विभिन्न समाजों और संस्थाओं की झांकियां और महापुरुषों की झांकियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी। शोभायात्रा भीलवाड़ा रोड, कलेक्ट्रेट, गंभीरी नदी पुलिया, अप्सरा टॉकीज चौराहा, राणा सांगा बाजार, चंद्रलोक सिनेमा , गोल प्याऊ चौराहा होकर सुभाष चौक पहुंचेगी। यहां समापन पर इस वर्ष अनगढ़ बावजी में चातुर्मास करने पधारे सूरजकुंड के प्रख्यात संत स्वामी अवधेशानंद जी महाराज सहित प्रमुख संतो का सानिध्य मिलेगा। इसके पश्चात दीपदान भारत माता की आरती की जाएगी और प्रसाद वितरण किया जाएगा । आयोजन समिति द्वारा नव वर्ष स्वागत समारोह को भव्य रूप देने और अधिक से अधिक जन भागीदारी के लिए वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही है। इस अवसर पर समिति सहसंयोजक बालमुकुंद सोमानी, जया तोषनीवाल, मीडिया प्रभारी संजय ख़ाबिया, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक मूंदड़ा आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE