मण्डफिया। फूलडोल-होली के अवसर पर दिनांक 25 मार्च 2024 को भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शनार्थ पधारने वाले श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों के लिए दर्शन प्रवेश मार्ग एवं दर्शन समय प्रतिदिन की भांति यथावत रखा गया है।
साथ ही राजभोग आरती के उपरान्त दोपहर 12 बजे भगवान श्री सांवलिया सेठ की बेवाणयात्रा मन्दिर परिसर स्थित चैनल गेट से प्रारम्भ होकर निर्धारित मार्ग से ग्राम मण्डफिया में निकाली जाएगी एवं बेवाणयात्रा की वापसी पर ईसी चैनल गेट से लगभग सांय 04 बजे मन्दिर में प्रवेश करेगी। बेवाणयात्रा में भगवान के साथ फूलों व सुगंधित गुलाल से फाग खेला जाएगा।
दर्शनार्थियों से अपील है कि अपना वाहन पार्किंग स्थल में खड़ा करें, अपने साथ कीमती सामान, कैमरा, बैग आदि नही लावे व जेबतराशी व चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं से बचने के लिए स्वयं विशेष ध्यान रखें एवं मन्दिर व्यवस्थाओं में अपना सहयोग देवें।