BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2024, 10:44 am
BIG NEWS : महाकाल के आंगन से देशभर में होली की शुरुआत, भस्म आरती में खेली फूलों की होली, संध्या आरती के बाद होगा होलिका दहन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के आंगन से देशभर में होली की शुरुआत हो चुकी है। भस्म आरती में महाकाल के साथ फूलों की होली खेली गई। आज महाकाल का भांग, सूखे मेवों, चंदन, आभूषण और फूलों से राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। पंडे - पुजारियों ने गर्भगृह में मौजूद श्रद्धालुओं पर भी पुष्प वर्षा की।


आज संध्या कालीन आरती (शाम 6.30 ‎‎बजे) के बाद मंदिर प्रांगण में ओंकारेश्वर मंदिर के सामने होलिका दहन किया ‎जाएगा। इसके पहले नैवेद्य कक्ष में‎ भगवान को हर्बल गुलाल अर्पित किया ‎‎जाएगा। कोटितीर्थ कुंड‎ परिसर स्थित कोटेश्वर महादेव को रंग ‎‎लगाया जाएगा, फिर गर्भगृह में ‎हर्बल गुलाल और अबीर अर्पित किए ‎‎जाएंगे।‎


25 मार्च को धुलेंडी मनाई जाएगी। इस दिन सुबह 4 बजे भस्म आरती में सबसे पहले महाकाल को रंग - गुलाल लगाया जाएगा। 26 मार्च से महाकाल की प्रतिदिन होने वाली आरती का समय भी बदल जाएगा।


रात 11.13 के बाद होलिका पूजन, ‎सुबह 9.57 से रहेगी भद्रा
रविवार को सुबह 9.57 से रात 11.13‎ बजे तक भद्रा रहेगी। भद्रा के बाद होलिका का पूजन और दहन‎ करना शुभ रहेगा। भद्रा रहित होलिका दहन करने की ‎शास्त्र आज्ञा देता है। अतः रात 11.13 बजे के बाद ही ‎होलिका का पूजन करें। पं. चंदन श्यामनारायण व्यास ने‎ बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा 24 मार्च रविवार को रहेगी। ‎

 

पूर्णिमा तिथि रविवार सुबह 9.57 से प्रारंभ होगी, जो 25‎ मार्च सोमवार को दोपहर 12.30 तक रहेगी। 25 मार्च को ‎धुलेंडी रहेगी। होलिका का पूजन रविवार को करना शुभ ‎है। इसी प्रकार आगामी व्रत पर्व निर्णय 30 मार्च को ‎रंगपंचमी, 1 अप्रैल श्री शीतला सप्तमी, 4 अप्रैल दशा‎माता, 6 अप्रैल शनि प्रदोष, 8 अप्रैल को सोमवती‎ अमावस्या रहेगी।‎


भद्रा का महाकाल पर कोई असर नहीं
इस बार होलिका दहन की रात को भद्रा काल लगने के कारण होलिका दहन के समय को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लेकिन, कालों के काल महाकाल के मंदिर में भद्रा के साए का असर नहीं होगा। होलिका का दहन अपने समय अनुसार होगा। महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा बताते हैं कि महाकाल वे हैं, जिन पर दिन, रात, ग्रहण, काल, भद्रा​​,​ नक्षत्र, शुभ, अशुभ का असर नहीं होता है। भगवान महाकाल के मंदिर में हर त्योहार इसी तरह मनाया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE