BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान दलों के प्रशिक्षक मई माह की इस.. <<     KHABAR : विभिन्न प्रकरणों में औद्योगिक विवाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में मजदूर दिवस पर हुआ भयानक.. <<     KHABAR : सीएम राइज नीमच केंट में हुआ समर कैंप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत स्वीप.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास ने वित्तवर्ष में 147 करोड़.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिले के सभी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : इनरव्हील क्लब ने मनाया मजदुर दिवस, महिला.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के बीजेपी.. <<     KHABAR : शहर के वार्ड क्रमांक 02 में विधिक साक्षरता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2024, 11:08 am
KHABAR : चैतन्य महाप्रभु के आविर्भाव तिथि 538वां प्राकट्य दिवस के पावन उपलक्ष्य में श्री गौर पूर्णिमा महोत्सव रथ यात्रा आज, इस्कॉन केंद्र मनाएगा होलीका दहन उत्सव, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। चैतन्य महाप्रभु के आविर्भाव तिथि 538वां प्राकट्य दिवस के पावन उपलक्ष्य में कृष्ण कृपा मूर्ति श्रीमद् ऐ सी भक्ति वेदान्त स्वामी प्रभुपाद द्वारा स्थापित संस्था अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ नीमच केंद्र के तत्वाधान में श्री गौर पूर्णिमा महा महोत्सव के अंतर्गत रविवार 24 मार्च को चार्टर बस स्टैंड कार्यालय के पास न्यू डॉक्टर कॉलोनी में दोपहर 3 से 5बजे तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। केंद्र के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद दास ,इलापति कृष्ण दास ने बताया कि कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में दोपहर 3बजे गुप्ता नर्सिंग होम के पास धाकड़ मार्ग की पहली मंजिल स्थित इस्कॉन केंद्र नीमच कार्यालय से रथ यात्रा का शंखनाद होगा। रथयात्रा शिवाजी सर्कल अंबेडकर मार्ग गायत्री मंदिर हायर सेकेंडरी क्रमांक 2 प्रवेश द्वार घ्, सिंधी कॉलोनी जिला चिकित्सालय परिसर , निंबाहेड़ा महू रोड आदि नगर के प्रमुख मार्गो से से होते हुए पुनः न्यू डॉक्टर कॉलोनी पहुंचकर पालकी महोत्सव में परिवर्तित हो जाएगी। रथ यात्रा में कृष्ण बलराम गौरनिताई विग्रह को फूलों से श्रृंगारित किया जाएगा।
कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में शाम 5 बजे पालकी महोत्सव 5ः15 से 6 बजे तक प्रवचन 6 बजे से 6ः45 बजे तक महा अभिषेक 7ः15 से 7ः45 बजे तक कीर्तन एवं गौर आरती, शाम 6 से 8 बजे तक महाप्रसाद 7ः50 बजे से 8ः10 बजे तक होलिका दहन उत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ नीमच केंद्र के प्रतिनिधि ने बताया कि इस्कॉन केंद्र नीमच के तत्वाधान में  गुप्ता नर्सिंग होम के समीप स्थित धाकड मार्ट के ऊपर प्रथम मंजिल पर  नित्य सुबह 5 बजे मंगल आरती 5ः30 से 7ः30 बजे तक महामंत्र ध्यान 7ः30 से 7ः40 बजे तक गुरु पूजा 7ः45 से 8ः15 बजे तक श्रीमद् भागवत पाठ, संध्याकालीन कार्यक्रम की श्रृंखला में 6ः30 बजे संध्या आरती, 7 बजे गीता पाठ निरंतर आयोजित होता है। प्रत्येक रविवार 6 से 8 बजे तक रात्रि सत्संग प्रीति भोज, रविवार सुबह 10 से 11 गीता अध्ययन कोर्स, प्रतिदिन 9 से 9ः30 तक ऑनलाइन सत्संग, प्रत्येक बुधवार रात्रि 7 से 8 बजे तक बच्चों के लिए कार्यक्रम, प्रत्येक रविवार शाम 4 से 5 बजे कीर्तन प्रशिक्षण कोर्स, प्रत्यक्ष शनिवार शाम 6 से 8 बजे तक इस्कॉन यूथ फॉर्म भक्ति वृक्षा कार्यक्रम तथा वृंदावन ,द्वारका, मायापुर उज्जैन जगन्नाथ पुरी की धाम यात्रा के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।श्री श्री गौर निताई मासिक सेवा संकल्प के अंतर्गत भक्त सेवा अनुदान तुलादान जन्मदिन विवाह वर्षगांठ अन्नप्राशन इत्यादि कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE