BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2024, 12:25 pm
KHABAR : नीमच के मेहनोत नगर में फाग महोत्सव की धूम, होली के गीतों पर जमकर थिरकी महिलाएं, दिखा ये नजारा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के मेहनोत नगर में कॉलोनी की महिलाओं द्वारा फाग उत्सव का पर्व उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। उल्लेखनीय है कि इन दिनों शहर में जगह-जगह पर फाग उत्सव की धूम मची हुई है। खासकर महिलाएं फाग महोत्सव की मस्ती में डूबी हुई है। इसी कड़ी में मेहनोत नगर में आयोजित फाग उत्सव की शुरुआत महिलाओं द्वारा ठाकुर जी की पूजा के साथ की गई। 

कार्यक्रम में आस्था व्यास ने भगवान कृष्ण का और कशिश मंडोर ने राधा का स्वांग रचा। भजन कीर्तन हुए भजन गायक बंटी बामनिया ने मधुर भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। गुलाल और फूलों से होली खेली गई। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने फाग उत्सव पर जमकर मस्ती की। आज बृज में होली रे रसिया, चंदा चुप मत जाना आज श्याम संग होरी खेलूंगी, वृंदावन में उड़े रे गुलाल कहियो राधा रानी से आदि गीत गाए गए। महिलाएं श्रद्धा और आस्था के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान ज्योति नागदा, मंजू जलवानिया, गायत्री शर्मा, सरोज मंडोवरा, अर्चना माहेश्वरी, कीर्ति महेश्वरी और बड़ी संख्या में मेहनोत नगर की महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में आरती और प्रसादी वितरण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE