नीमच। कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने नीमच में अमर शहीद बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर विजय टॉकीज के पास पारसी बावड़ी स्थित शहीद पार्क पर इनके बलिदानों को याद करते हुए प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वही हेमू कालानी चौराहे पर पहुंचकर हेमू कालानी की 101 वीं जन्म जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाई। उल्लेखनीय है कि हेमू कालानी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारे से पूरे सिंध को गूंजायमन कर दिया था। हेमू कालानी ने बाल अवस्था में ही विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया था। इस अवसर पर चंद्रशेखर जायसवार ने कहा कि आज के दिन पूरा देश भगत सिंह,राजगुरु, सुखदेव और हेमू कालानी के बलिदान को याद करता है। इस अवसर पर चंद्रशेखर जायसवार, दुर्गा शंकर दंशाना, मोमू लालवानी, समरथ राठौर, रोहित माली,शफी कुरैशी, दीपक लालवानी,मनोहर केथवास, जयराम दासानी, ठाकुर सज्जन सिंह वाघेला, रोहित नरवले, कारण नकवाल, रमेश खोकरिया, अंबालाल, पूनम चंद, यश पथरोड, अमन घारु, अमन जायसवार, मुकेश शर्मा और कल्याण कमलमय समर्थक समिति के सदस्य मौजूद रहे।