नीमच। रंगों के मदमस्त त्यौहार होली पर पिछले 16 वर्षों से समिति द्वारा नगर के नागरिकों को धूलंडी के त्योहार पर गैर के माध्यम से पुरानी परंपरा का निर्वाह करते हुए समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस वर्ष भी आयोजित की जाने वाली विशाल रंगारंग गैर 25 मार्च 2024 सोमवार को 10.30 बजे से बारादरी से प्रारंभ होगी।
उक्त जानकारी अध्यक्ष बृजेश सक्सेना एवं सचिव सुरेश सोडानी ने बताया कि गैर में पंजाबी ढोल पर भांगड़ा करते हुए युवा वर्ग अपने जोशीला अंदाज को बयां करेंगे। वहीं बैंड बाजे पर होली के पुराने सदाबहार गीत माहौल को मदमस्त बनाएंगे। सतरंगी पोशाखो में युवाओं की टोली चलेगी जो जनता का ध्यान अपनी और आकर्षित करेंगे। जोशीला संगीत, अयोध्या वासियों के रूप में समिति के सदस्य भगवान श्री राम का राम दरबार, भगवान शिव का तांडव, जोकर एवं मिकी माउस गैर के प्रमुख आकर्षण होंगे।
हौली की रंगारंग गैर बारादरी से नया बाजार, घंटाघर, तिलक मार्ग, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार होते हुए 40 बिजली ऑफिस पर समाप्त होगी। समिति अध्यक्ष बृजेश सक्सेना, सचिव सुरेश सोडानी, परामर्शदाता डॉ जगदीश सिंह ,सत्यनारायण गर्ग एवं प्रवीण शर्मा, उपाध्यक्ष शिव माहेश्वरी, भरत जाजू, गिरधारी लाल गोयल, कोषाध्यक्ष गुणवंत सह सचिव शरद जैन एवं वीरेंद्र जायसवाल गैर व्यवस्था संयोजक गण महेश गर्ग, गोविंद गोयल, राजेश जायसवाल तथा प्रचार प्रसार प्रमुख कमलेश जायसवाल ने आमजन से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में गैर में पधार कर होली की विशेष गैर का आंनन्द ले।