BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2024, 3:53 pm
KHABAR : सांदीपनि आश्रम में पांच दिन तक होली का पर्व, भगवान श्री कृष्ण के साथ भक्त भी हर्बल गुलाल और फूलों से खेलेंगे होली, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में पांच दिवसीय होली उत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण के साथ ही भक्त पांच दिन तक हर्बल गुलाल और फूलों से होली खेलेंगे। 28 मार्च को पुजारी परिवार द्वारा फाग महोत्सव मनाया जाएगा। महिलाएं फाग के गीत गाएंगी। भगवान को विशेष पकवानों का भोग लगाया जाएगा।


श्री सांदीपनि आश्रम के मुख्य पुजारी पं.रूपम व्यास ने बताया भगवान श्रीकृष्ण की पाठशाला में धुलेंडी से रंगपंचमी तक पांच दिन होली उत्सव मनाने की परंपरा है। भगवान श्री कृष्ण को होली का पर्व सबसे खास और प्रिय पर्व है। इस बार 25 मार्च को धुलेंडी पर्व से रंगपचंमी होली का पर्व मंदिर में होगा। भक्त भी यहां पर भगवान के साथ होली खेल सकते है। मुख्य आयोजन 28 मार्च को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा।


फूल और हर्बल गुलाल से खेलेंगे होली-
प्रतिदिन सुबह 7 बजे होने वाली आरती में भगवान को हर्बल गुलाल अर्पित किया जाएगा। इसके बाद भक्त भी दिनभर भगवान को गुलाल अर्पित कर सकेंगे। मंदिर की परंपरा अनुसार चैत्र कृष्ण चतुर्थी पर फाग महोत्सव मनाया जाएगा। कई क्विंटल फूल व हर्बल गुलाल से होली खेली जाएगी। महिलाएं फाग के गीतों पर नृत्य करेंगी। भजन-कीर्तन होंगे। सांदीपनि आश्रम में मथुरा, बरसाने की होली जैसा दृश्य नजर आएगा। 30 मार्च को रंगपंचमी पर रंगरंगीली होली के साथ महोत्सव का समापन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE