BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2024, 4:43 pm
KHABAR : सिंगोली भाजपा मंडल की बैठक संपन्न, भाजपा प्रत्याशी गुप्ता सहित बुथ स्तर के कार्यकर्ता रहे मौजूद, पढ़े खबर    

Share On:-

सिंगोली। देश मे लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा अपने पुरे दमखम के साथ चुनावी मैदान मे उतरते हुए बुथ स्तर तक अपने कार्यकर्ताओ को सक्रिय करने मे लग गई है। इसी क्रम मे मन्दसौर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता रविवार सुबह 11 बजे सिंगोली मंडल की वृहद बैठक मे भाग लेने हेतू सिंगोली पहुंचे। साथ में जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा और जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार भी थे। सिंगोली भाजपा कार्यालय पर आयोजित मंडल की वृहद बैठक में बुथ स्तर से लेकर जिलाध्यक्ष तक के पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक की शुरुआत मां भारती और पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। 
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नही है जो हम इस समय नाली खुरंजे या अन्य छोटे मोटे विषयो की बात करे यह चुनाव देश की दशा और दिशा तय करने का चुनाव है। आज हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है उसके पीछे आप लोगो का मोदी के प्रति विश्वास ही तो है। हम कार्यकर्ताओ के दम और विश्वास पर ही तो मोदी भारत को पुनः विश्व गुरू बनाने का काम करेगे इसलिए इस चुनाव को साधारण चुनाव नही मानकर प्रत्येक कार्यकर्ता प्रण-प्राण से अपने लक्ष्य पर लग जाए और मोदी को इतनी ताकत दे की हमारा देश आने वाले समय में विश्व गुरू बन कर उभरे। 
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि मन्दसौर लोकसभा सीट से जीत तो निश्चित है परन्तु हमे इस जीत को ऐतिहासिक मतो की जीत बनाना है। हर कार्यकर्ता अपने अपने बुथ पर भाजपा को ऐतिहासिक जीत के लिए काम करे और आज से ही घर घर मोदी का प्रणाम ओर होली की राम राम लेकर जाए और सबको भाजपा की योजनाओ और रीति-नीति से अवगत कराए। 
बैठक में जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने बोलते हुए कहा कि भाजपा अपनी रिति निति और कार्यप्रणाली के दम पर ही तो विश्व मे सबसे बडी पार्टी बनी है। हमारी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जी जान से पार्टी का काम करता है ओर इस चुनाव मे भी मंदसौर लोकसभा सीट से सुधीर गुप्ता को ऐतिहासिक मतो से विजय बनाकर भेजना हम सब की जिम्मेदारी है। बैठक मे जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम ने सगंठन के कार्यो के प्रति सभी को अपनी अपनी जिम्मदारी निभाने की बात कही। 
बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधी शम्भूलाल धाकड, जिला मंत्री सुनिता मेहता, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड, महामंत्री पारस जैन, राधेश्याम मेघवंशी, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पारस जैन ने किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE