BREAKING NEWS
शाजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,रुल्की कंजर.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा के नेतृत्व.. <<     KHABAR : इलेक्ट्रिशियन के मेधावी बेटे को मिला.. <<     KHABAR : इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में.. <<     BIG REPORT : शासनाधीन देव स्थलो के सुव्यवस्थित.. <<     KHABAR : मिशन वात्सल्य के तहत उन्मुखीकरण एवं.. <<     VIDEO NEWS: किसान की मौत पर बवाल, शव रख सड़क पर उतरे.. <<     दुग्ध व्यापारी संघ ने उठाई मांग, दूध.. <<     BIG NEWS : बिजली के झटके ने छीनी जिंदगी, पिराना गांव.. <<     शहडोल में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय प्रवास पर सागर पहुंचे मलूक.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 प्रवेश.. <<     KHABAR : शहडोल में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, स्कूल.. <<     KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     BIG NEWS : रात की ड्यूटी बनी आखिरी सफर, चंदवासा.. <<     KHABAR : दूध खरीद में वैज्ञानिक मानकों की मांग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2024, 5:23 pm
BIG BREAKING : लोकसभा चुनाव के तहत कांग्रेस ने प्रदेश की सभी सीटो के लिए किए प्रभारी नियुक्त, जानिए मंदसौर - नीमच क्षेत्र के लिए किसे मिली जिमेदारी, पढे़ खबर  

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। अधिकांश संसदीय क्षेत्र में एक प्रभारी हैं तो कुछ स्थान पर दो प्रभारी बनाए गए हैं। राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं, इनमें से कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने सभी संसदीय क्षेत्र के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं।

 

पार्टी ने मुरैना संसदीय क्षेत्र का प्रभारी रामनिवास रावत, भिंड के लिए लाखन सिंह यादव, ग्वालियर के लिए अशोक सिंह, गुना के लिए जयवर्धन सिंह, सागर के लिए नितेंद्र सिंह राठौड़ को प्रभारी बनाया है।

 

इसी तरह दमोह के प्रभारी मुकेश नायक और हर्ष यादव होंगे। खजुराहो के लिए आलोक चतुर्वेदी को प्रभारी बनाया गया है। सतना के राजेंद्र सिंह, रीवा के लिए गोविंद सिंह, सीधी के लिए विनय सक्सेना, शहडोल के लिए अशोक मर्सकोले, जबलपुर के लिए लखन घनघोरिया और मंडला के लिए कबीर सोनी को प्रभारी बनाया गया है।

 

इसी तरह पार्टी ने बालाघाट के लिए रजनीश सिंह, छिंदवाड़ा के लिए सुनील जायसवाल, होशंगाबाद के लिए सुखदेव पांसे, विदिशा के लिए एमपी प्रजापति और पीसी शर्मा, भोपाल के लिए महेंद्र जोशी, राजगढ़ के लिए प्रियव्रत सिंह, देवास के लिए सज्जन वर्मा, उज्जैन के लिए रवि जोशी को प्रभारी बनाया है।

 

कांग्रेस ने मंदसौर के लिए मीनाक्षी नटराजन व नरेंद्र नाहटा, रतलाम के लिए बाला बच्चन, धार के लिए उमंग सिंघार, इंदौर के लिए शोभा ओझा व सत्यनारायण पटेल, खरगोन के लिए विजय लक्ष्मी साधो, खंडवा के लिए आर के दोगने और बैतूल के लिए आरिफ मसूद व सुखदेव पांसे को प्रभारी बनाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE