BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2024, 11:22 am
KHABAR : सिंगोली में फुल ढोल की धूम, नगर में निकले भगवान के बेवाण, प्रभु के जयकारो से गुंजा नगर, पढे़ खबर 

Share On:-

सिंगोली। नगर में फुल डोल का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया। सोमवार को दोपहर 3 बजे सभी मंदिरों में आरती के पश्चात फुल डोल का चल समारोह पालीवाल समाज बोरा जी मंदिर से शुरू हुआ। जो नगर में धाकड़ समाज, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, आदि गौड़ ब्रह्मण समाज, वीर गुर्जर समाज चारभुजा नाथ, राम-जानकी, मंदिरों से होता हुआ निकला जिसमें सभी मंदिरों से बेवाण में भगवान को पूजा-अर्चना कर विराजित किया गया। ढोल-ढमाकों के साथ बेवाण में विराजित आजाद चौपाटी,शीतला माता मंदिर मार्ग होते हुए हुए सभी मंदिरों के बेवाण भुतेश्वर महादेव मार्ग स्थित लौहारो कि कुईयां पर एकत्रित हुए।  


जहां पर भगवान को जल विहार करवाकर सामूहिक आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इसके उपरांत बेवाण में विराजित भगवान को पुनः चौधरी मोहल्ला,निचला बाजार,कबुतर खाना होते हुऐ ब्राह्मणी नदी पर स्थित बोरा जी घाट ले जाया गया। जहाँ पुनः हजारो सनातन धर्म प्रेमी श्रध्दालुओ की उपस्थिति में आरती पश्चात् प्रसादी वितरण कर भगवान को बेवाण में लेकर अपने अपने मंदिरों में ले जाया गया इस अवसर पर लोगों की श्रद्धा देखते ही बन रही थी, पूरा नगर धर्ममय लग रहा था। पूरे रास्ते मे लोग चारभुजा नाथ की जय, प्रभु आपकी जय हो का उद्घोष करते हुए दिख रहे थे। इस चल समारोह के दौरान भगवान की सेवा करने वाले स्थानीय धर्म प्रेमी सेवक और पुलिस प्रशासन व्यवस्थाओं में पूरी तरह मुस्तैद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE