BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2024, 11:35 am
KHABAR : कृति उत्‍सव 2024 की तैयारियां अंतिम दौर में, अप्रैल माह की इस तारीख को होगा आयोजन, पहले दिन समूह नृत्‍य व दूसरे दिन हिंदी नाटक पार्क की कलाकार देंगे प्रस्तुतियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कृति उत्‍सव 2024 का आयोजन इस साल 6 व 7 अप्रैल को होगा। कृति उत्‍सव के पहले दिन समूह नृत्‍य में स्‍कूली विद्यार्थी प्रस्‍तुति देंगे। वहीं दूसरे दिन हिंदी नाटक पार्क की प्रस्‍तुति होगी। कृति उत्‍सव के दौरान कृति अवार्ड दिया जाएगा। कृति उत्‍सव की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है।
शहर की साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति के अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़, सचिव डॉ विनोद शर्मा व प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्‍णा शर्मा ने बताया कि कृति संस्‍था द्वारा इस साल कृति उत्‍सव 2024 का आयोजन 6 व 7 अप्रैल 2024 को किया जा रहा है। जिले व शहर की स्‍थानीय प्रतिभाओं को मौका देने व मंच प्रदान करने के लिए पहले दिन 6 अप्रैल 2024 शनिवार को रात्रि 8 बजे से पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह (टाउन हॉल), दशहरा मैदान नीमच में चयनित स्‍कूलों के विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्‍य प्रस्‍तुत किए जाएंगे। समूह नृत्‍य के कार्यक्रम संयोजक कमलेश जायसवाल बनाए गए हैं। समूह नृत्‍य में प्रथम आने वाले स्‍कूल के समूह को कृति अवार्ड दिया जाएगा। साथ ही राशि 5,000/- रुपये की पुरस्‍कार राशि, प्रशस्ति पत्र व स्‍मृति चिन्‍ह भी प्रदान किया जाएगा। द्वितीय आने वाले समूह को राशि 1,500/- रुपये व तृतीय आने वाले समूह को राशि 1,000/- रुपये एवं प्रशस्ति पत्र व स्‍मृति चिन्‍ह प्रदान किए जाएंगे।
कृति उत्‍सव के दूसरे दिन 7 अप्रैल 2024 रविवार को रात्रि 8 बजे टाउन हॉल में उज्‍जैन की संस्‍था कला चौपाल द्वारा हिंदी नाटक ‘पार्क’ की प्रस्‍तुति दी जाएगी। पार्क नाटक के लेखक मानव कौल, निर्देशक विशाल सिंह कुशवाह हैं और इसमें कलाकार के रूप में अमित शर्मा, नवतेज सिंह, गौरव तिवारी, कुशाग्र सिंह, कृष्‍णपाल सिंह जादौन प्रस्‍तुति देंगे। इस कार्यक्रम की संयोजिका आशा सांभर बनाई गई हैं।
कृति उत्‍सव 2024 की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है।
कृति संस्‍था के पदाधिकारियों व सभी सदस्‍यों ने शहर के सुधी नागरिकों व प्रबुद्धजनों से अधिक से अधिक संख्‍या में कृति उत्‍सव में शामिल होने व इसके साक्षी बनने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE