BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2024, 12:28 pm
KHABAR : हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे राम... कीर्तन के साथ झुमे भक्त, श्री गौर पूर्णिमा महोत्सव के तहत निकली रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, फूलों से होली खेल इस्कॉन केंद्र ने मनाया उत्सव, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। चैतन्य महाप्रभु के  आविर्भाव तिथि 538वां प्राकट्य दिवस के पावन उपलक्ष्य में कृष्ण कृपा मूर्ति श्रीपाद् ऐ सी भक्ति वेदान्त स्वामी प्रभुपाद द्वारा स्थापित संस्था अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ नीमच केंद्र के तत्वाधान में श्री गौर पूर्णिमा महा महोत्सव के अंतर्गत रविवार 24 मार्च को चार्टर बस स्टैंड कार्यालय के पास न्यू डॉक्टर कॉलोनी में दोपहर 3 से 5बजे तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

केंद्र के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद दास ,इलापति कृष्ण दास ने बताया कि कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में दोपहर 3बजे गुप्ता नर्सिंग होम के पास धाकड़ मार्ट की पहली मंजिल स्थित इस्कॉन केंद्र नीमच कार्यालय से रथ यात्रा का शंखनाद हुआ। रथयात्रा‌ शिवाजी सर्कल अंबेडकर मार्ग गायत्री मंदिर हायर सेकेंडरी क्रमांक 2 प्रवेश द्वार ‌, सिंधी कॉलोनी जिला चिकित्सालय परिसर , निंबाहेड़ा महू रोड आदि नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए न्यू डॉक्टर कॉलोनी पहुंचकर पालकी महोत्सव में परिवर्तित हो गई। रथ यात्रा में कृष्ण बलराम गौरनिताई विग्रह को फूलों से श्रृंगारित किया गया। रथयात्रा में हरे कृष्णा हरे हरे हरे रामा हरे कृष्णा स्वर लहरियों पर युवा भक्ति में  डुबकीयां लगाते रहे। इस अवसर पर फूलों से पुष्प वर्षा कर होली खेली गई। कृष्ण बलराम के जयकारे लगे।

रथ यात्रा का गायत्री मंदिर प्रवेश द्वार के समक्ष गायत्री मंदिर शक्तिपीठ के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला अर्पित कर आरती कर भव्य अगवानी के साथ स्वागत किया गया।गायत्री शक्तिपीठ के प्रभु लाल धाकड़, भगवान दिन प्रजापति ,रमेश प्रजापति ,गणपत तौर तन्मय शर्मा, दिव्या मुच्छाल, एडवोकेट अजय अहीर ,मुरली बैरागी सहित अनेक भक्त सेवक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में शाम 5 बजे पालकी महोत्सव 5.15 से 6 बजे तक प्रवचन 6 बजे से 6.45 बजे तक पवित्र महा अभिषेक 7.15 से 7.45बजे शंख ध्वनी के साथ स्वस्ती वाचन किया। कीर्तन एवं गौर दीपक से आरती की गई। शाम 6 से 8 बजे तक महाप्रसाद वितरण किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE