नीमच। शहर के समीप बिसलवास कला गांव में स्कूल वैन पलटी खा जाने से एक छात्रा सहित दो लोग घायल हो गए। जिनका नीमच के जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिसलवास कला के ब्राइट लाइट कान्वेंट स्कूल की ग्यारह वर्षीय छात्रा प्रियंका पिता केसुराम मेघवाल की परीक्षा के दौरान तबीयत बिगड़ गई। छात्रा को छोड़ने के लिए स्कूल वैन उसके घर जा रही थी, तभी सामने से आ रही स्कूटी के चलते असंतुलित होकर स्कूल वैन पलटी खा गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नीमच के जिला चिकित्सालय उपचार के लिए लाया गया है।