नीमच। मुस्लिम समाज का सबसे इबादत वाला महीना रमजान में छोटे मासूम बच्चो से लेकर बड़े युवा सहित बड़े बुजुर्ग तक तमाम लोग अल्लाह की इबादत में लगे रहते हैं। जिसके चलते इस पवित्र माह में छोटे बच्चो द्वारा भी रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की जा रही है जिसमें बड़ों एवं बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ ही नन्हें बच्चे भी रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहें है। इसी के तहत आज मंगलवार को रहिमगंज मौहल्ले की निवासी 10 वर्षीय सुमायेला मसुदी पोती रफीक मसूदी ड्रेसवाले पिता शाहिद मसूदी ने अपने जीवन का पहला रोजा रखकर अल्लाह की इबादत मसगुल रही। इस दौरान सुमायेला ने सुबह पांच बजे से शाम तक पांच वक्त की नमाज पढ़कर अल्लाह से मुल्क में अमन चौन की दुवाएं मांगी वहीं मोहल्ले वासियों ने मासूम बालिका को उपहार भेंट करते हुऐ हौसला अफजाई की साथ ही मसूदी परिवार की बेटी के पहला रोजा रखने और उसे पूरी इबादत के साथ पूरा करने पर सुमायेला के पिता शाहिद भाई ओर उनके परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुवे आसपड़ोस ओर रिश्तेदारों के लिए रोजा अफ्तारी का प्रोग्राम भी किया। जिसमें सभी रोजेदारों का रोजा खुलवाया गया।