BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2024, 4:53 pm
BIG NEWS : नकुलनाथ के नामांकन के बहाने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सिंघार ने सिंधिया को कहा गद्दार, सीधी से कमलेश्वर, बालाघाट से सम्राट सारस्वत ने भरा पर्चा, पूर्व सीएम कमलनाथ, मां अलकानाथ और पत्नी प्रियानाथ रहे मौजूद, पढे़ खबर 

Share On:-

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को 3 कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। इनमें छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, बालाघाट से सम्राट सिंह सारस्वत और सीधी से पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल शामिल हैं। पहले चरण के नामांकन फॉर्म जमा करने का कल अंतिम दिन है। बुधवार 3 बजे तक नामांकन भरे जा सकेंगे।


छिंदवाड़ा में नकुलनाथ के नामांकन के बहाने कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष भी शामिल हुए। इससे पहले नकुलनाथ ने शिकारपुर के हनुमान मंदिर में दर्शन किए। उनके साथ पूर्व सीएम कमलनाथ, मां अलकानाथ और पत्नी प्रियानाथ भी मौजूद रहीं। दर्शन के बाद वे रैली निकालकर नामांकन भरने पहुंचे।


नकुल बोले- छिंदवाड़ा के लोगों से नाथ परिवार के पारिवारिक संबंध
नामांकन के बाद नुकलनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्नाथ परिवार और छिंदवाड़ा के लोगों का राजनीतिक नहीं, पारिवारिक संबंध है। जब भाजपा की सरकार हमें ताली और थाली बजाने का काम दे रही थी, तब छिंदवाड़ा पूरे मध्यप्रदेश और देश में एक ऐसा जिला था, जहां ऑक्सीजन सिलेंडर और इंजेक्शन की कमी नहीं थी।


नेता प्रतिपक्ष सिंघार बोले- मुझे भी 50 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर दिया
नुकलनाथ की चुनावी रैली के बाद आयोजित सभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- श्नेता नहीं, अब तो सिंधिया गद्दार हो गए हैं। जब मैंने बात की सिंधिया से कि आप क्या चाहते हो? बोले- मैं लोकसभा चुनाव हार गया, मेरे से 27 नंबर की कोठी छीन ली जाएगी, मैं कहा रहूंगा?


सिंघार ने कहा, श्एक कोठी के कारण आपने कांग्रेस को धोखा दे दिया। झांसी के लोग ग्वालियर के महाराज को आज भी गद्दार कहते हैं। मुझे भी खरीदने की कोशिश की गई, 50 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर आया, लेकिन मैं सच्चा आदिवासी हूं, कांग्रेस को नहीं छोड़ा।


सीधी में कमलेश्वर पटेल बोले- भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही
सीधी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने मंगलवार को नामांकन जमा किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रिज कर दिया गया है, ताकि वह उन पैसों का उपयोग न करें। हम बिना पैसों के चुनाव लड़ रहे हैं और जीतेंगे।


मंडला सीट से ओमकार मरकाम ने दाखिल किया नामांकन
मंडला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार मरकाम ने मंगलवार को अपना नामांकन फॉर्म का एक सेट जमा किया। कल (बुधवार) वे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में फिर से नामांकन पत्र जमा करेंगे। मरकाम ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि आज से जनसंपर्क तेज हो जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE