BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2024, 5:22 pm
KHABAR : सिंगोली में मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश, समाजजनों ने जगह-जगह किया प्राद पक्षालन, उतारी आरती, पढ़े खबर 

Share On:-

सिंगोली। नगर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से शिक्षित व वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज का 26 मार्च मंगलवार को प्रातः काल नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। नगर प्रवेश के दौरान मुनिश्री का जगह जगह प्राद प्रक्षालन व आरती समाजजनों द्वारा उतारी गई। मुनिश्री को ढोल ढमाको के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जी पहुंचे। जहां पर मुनिश्री के सानिध्य में ठोला परिवार द्वारा आयोजित भव्य संगीतमय श्री पार्श्वनाथ मण्डल विधान किया गया, जिसमें मुनिश्री ने आशीर्वाद प्रदान किया।

वहीं आचार्य श्री का चित्र अनावरण प्राद प्रक्षालन व मुनिश्री को शात्र भेट करने का सौभाग्य समाजजनों को मिला। उसके बाद मुनिश्री ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भव्य जीव के पुण्य योग से साधुओं के दर्शन होते है और भी स्वयं के नगर में हो जाए तो महापुण्योदय है वर्ष से आपके मेवाड़ प्रान्त में भ्रमण कर रहे है फिर भी आधा ही हो पाया है। जीवन में साधु संगति एक क्षण के लिए भी मिले वह आत्मा कल्याण का कारण है।आपको लगातार एक वर्ष से किसी न किसी साधु कि संगति मिल रही है वैसे तो साधु और पानी का स्वभाव चलते रहना है यदी पानी एक स्थान पर रुक जाए तो सढ जाता है ओर साधु एक स्थान पर रुक जाए तो उसके चारित्र में दोष उत्पन्न हो जाता है। बहता पानी रमता जोगी ही प्यास को बुझा सकता है बहता पानी निर्मल होने से प्यास बुझाता है और चलता फिरता योगी आत्मा की त्यास बुझाता है समाज के पारस जैन ने बताया कि मुनिश्री सुप्रभ सागर जी महाराज का 2024 का भव्य चातुर्मास सिंगोली नगर में हुआ था। चातुर्मास सम्पन्न होने के बाद मुनिश्री आसपास के नगर व गांवों में धर्म प्रभावना करते हुए अल्प प्रवास पर नगर मे पधारे जहां पर समाजजनों द्वारा मुनिश्री कि भव्य मंगल अगवानी कि इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE