BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2024, 5:25 pm
KHABAR : विजिया मित्र मंडल निकालेगा 23वीं लावारिस अस्थि कलश यात्रा, मुक्तिधाम से होगी शुरूआत, पहुंचेंगे हरि के द्वार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विजया मित्र मंडल के 20 सदस्य लावारिस अस्थियों का तर्पण करने हरिद्वार के लिए 1 अप्रैल को सुबह 9 बजे नीमच सिटी रोड स्थित मुक्तिधाम से विधि विधान पूर्वक पूजा के बाद बैंड बाजों पर भजनों की स्वर लहरियों के  साथ प्रस्थान करेंगे। रेल द्वारा हरिद्वार पहुंचकर वहां हिंदू रीति के अनुसार विधि विधान से पूजा अर्चना कर अस्थियो का तर्पण मां गंगा मैया में विसर्जन करेंगे साथ ही साथ भगवान भोलेनाथ का गंगा मैया के पावन जल एवं निर्मल जल से सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक भी किया जाएगा मित्र मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि अस्थि कलश यात्रा रोडवेज बस स्टैंड के सामने नीमच सिटी मार्ग  स्थित मुक्तिधाम परिसर से प्रारंभ होगी जो बारादरी चौराहा ,श्री बड़े बालाजी मंदिर चौराहा, बजरंग चौक, नया बाजार, बिहार गंज चौराहा,नरसिंह मंदिर, श्रीराम चौक ,घंटाघर, तिलक पथ ,दाना गली चौराहा, जाजू बिल्डिंग होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचेगी ।जहां से रेल द्वारा हरिद्वार जाएंगे और 2 अप्रैल को मोक्षदायिनी गंगा के तट  हर की पौड़ी पर सुबह 7 बजे अस्थियों का विधि विधान से तर्पण करेंगे। तत्पश्चात अस्थियों के विसर्जन निमीत दरिद्र नारायण को भोजन भी करवाया जाएगा। लावारिस निर्धन बेसहारा लोगों की मृत्यु उपरांत अंतिम संस्कार  में लकड़ी एवं आदि क्रिया कर्म की सामग्री के लिए सहयोग राशि मंडल द्वारा प्रदान की जाती है ।विगत 4 वर्षों से निरंतर विजिया मित्र मंडल पक्षी आहार केंद्र सेवा प्रकल्प का संचालन भी कर रहा है जिसमें शहर के सभी दानदाताओं का अमूल्य सहयोग भी निरंतर मिल रहा है।अस्थियों के तर्पण के लिए मोक्षदायिनी गंगा हरिद्वार में पिछले 22 वर्षों से 608 लावारिस निर्धन बेसहारा मृतक लोगों की अस्थियों का विसर्जन कर चुके हैं । इस वर्ष 7 अस्थियों के संग्रह होने की जानकारी  है। इस प्रकार इस वर्ष तक 615 अस्थियों का तर्पण हो जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE