नीमच। शहर के पटेल प्लाजा स्थित कार्निवल सिनेमा में वीर सावरकर पर बनी मूवी प्रदर्शित ना किए जाने से नाराज युवाओं ने सिनेमा हॉल में ही धरना दे दिया। युवाओं की मांग थी कि 22 मार्च को रिलीज हुई वीर सावरकर की मूवी को कार्निवल सिनेमा में दर्शकों के लिए चलाया जाए। अपनी मांग को लेकर कार्निवल सिनेमा पहुंचे युवाओं ने काले झंडे भी दिखाएं। इन युवकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि यहां वीर सावरकर मूवी प्रदर्शित नहीं की गई तो सिनेमा हॉल बंद कर दिया जाएगा। वहीं सिनेमा के मैनेजर राज ने कहा कि किसी कारण से वीर सावरकर मूवी पिछले फ्राइडे को नहीं लग पाई थी, जो अब 2 दिन में सिनेमा हॉल में दर्शकों के देखने के लिए उपलब्ध होगी।