BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2024, 8:05 pm
BIG NEWS : राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ का खुला भंडार, दो राउंड में हुई नोटों की गिनती, जानिये इस बार कितने करोड़ की निकली चढ़ावा राशि , सोने-चांदी का तौल अभी बाकी, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ श्री सांवलिया जी का 24 मार्च को भंडार खोला गया था। पहले दिन बैंक कर्मियों की छुट्टी होने के कारण बंडल बनाकर स्ट्रॉन्ग रूम में रख दिया था। मंगलवार को आगे की गिनती हुई। दोनों दिनों को मिलाकर लगभग 13 करोड़ 1 लाख 80 हजार रुपयों की काउंटिंग हुई है। सोने-चांदी का तोल अभी भी बाकी है।

मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया जी मंदिर में हर दिन हजारों भक्त आकर मन्नत करते है। मन्नत पूरी होने पर अलग-अलग चढ़ावा चढ़ाते है। यहां हर महीने करोड़ों में रुपयों का चढ़ावा आता है। इस बार डेढ़ महीने बाद भंडारा होलिका दहन के दिन खोला गया। उस दिन करीब साढ़े 4 करोड़ रुपयों की गिनती हुई थी। रुपयों का बंडल बनाकर स्ट्रॉन्ग रूम रख दिया था। मंगलवार को दूसरे राउंड की काउंटिंग सुबह शुरू हुई। शाम तक दोनों राउंड को मिलाकर कुल 13 करोड़ 1 लाख 80 हजार रुपए गिने गए। बाकी की गिनती बुधवार को की जाएगी। मंदिर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर ने बताया कि भंडारे से निकले सोने चांदी और भेंट कक्ष में मिले सोने चांदी का तोल आखरी दिन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार (एडीएम), मंदिर मंडल के सदस्य संजय कुमार मंडोवरा, भैरूलाल सोनी, अशोक शर्मा, ममतेश शर्मा, श्रीलाल पाटीदार, नायब तहसीलदार घनश्याम जरवाल, प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE