BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2024, 11:39 am
BIG NEWS : गुना लोकसभा के दौरे पर आज आएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, तीनों जिलों में लेंगे कोर कमेटी की बैठक, सामाजिक सम्मेलनों में होंगे शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। केन्‍द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार से गुना लोकसभा क्षेत्र में तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह कई सामाजिक सम्मेलनों में भाग लेंगे। सलिये अलावा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।


भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की केंद्रीय मंत्री सिंधिया 27 मार्च बुधवार शाम 6 बजे शिवपुरी पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री कुशवाह समाज के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में सम्मिलित रहेंगे। उसके बाद शिवपुरी, कोलारस और पिछोर विधानसभा के कौर ग्रुप की बैठक लेंगे। बैठक के बाद भोजन एवं रात्रि विश्राम शिवपुरी में रहेगा। अगले दिन 28 मार्च गुरुवार को सुबह 9 बजे केंद्रीय मंत्री स्थानीय जनों जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद वह पड़ोरा में 10 बजे रावत समाज के साथ बैठक में जनसंवाद करेंगे।


यहां से वे अशोकनगर के ईसागढ़ में दोपहर 1 बजे यादव समाज के साथ संवाद करेंगे। 3.45 बजे आनंदपुर ट्रस्ट का दौरा कर शाम को गुना पहुंचेंगे। यहां वे प्रिंस ग्लोबल स्कूल में शाम 5.30बजे रघुवंशी समाज के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके गुना और बमोरी विधानसभा के कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। बैठक के बाद सिंधिया गुना से अशोकनगर जिले की तीनो विधानसभा के कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया का रात्रि विश्राम अशोकनगर रहेगा। अगले दिन 29 मार्च को केंद्रीय मंत्री अशोकनगर में रघुवंशी धर्मशाला में जाटव समाज के साथ जनसंवाद करेंगे। उनके बाद वह अशोकनगर जिले के 7 ही मंडल मोर्चा संगठनों ले साथ बैठक लेंगे। इसी बीच वह लाभार्थियों के घर दौरा करेंगे। वह शाम 5 बजे करीला माता पहुंच माता के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे और वही से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE