BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2024, 12:04 pm
KHABAR : इस्कॉन मंदिर बरखेड़ा-पटेल नगर में गौर पूर्णिमा महोत्सव, राधा-गोविंद का फलों के रस-फूलों से अभिषेक, संकीर्तन भी किया, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। शहर में इस्कॉन ने महाप्रभु चौतन्य महाप्रभु का प्रकटोत्सव को गौर पूर्णिमा महोत्सव के रूप में मनाया। महोत्सव में पूजा-आराधना, नगर संकीर्तन में फाग उत्सव की भी झलक दिखाई दी। राधा-गोविंद का फलों के रस-फूलों से अभिषेक, संकीर्तन किया गया। इसके लिए नासिक, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु आदि स्थानों से दो क्विंटल फूल मंगाए गए थे।


श्रीकृष्ण मंदिर यादव सभा इस्कॉन बरखेड़ा और पटेल नगर इस्कॉन मंदिर में राधा-गोविंद देव का फलों के रस से अभिषेक हुआ। भगवान को फूलों से बनी पोशाक धारण कराई। अनेक प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया। फाग उत्सव में फूलों से होली खेली और सड़कों पर निकलकर नगर संकीर्तन किया, भक्ति नृत्य किया। इस्कॉन पटेल नगर में गीता तथा रामायण ग्रंथों का वितरण किया। शाम को मंदिर के प्रमुख अच्युत कृष्ण प्रभु ने श्रीकृष्ण की महिमा बताई।


नाटिका का मंचन
युवा भक्तों द्वारा महाप्रभु की संन्यास लीला पर आधारित नाट्य प्रस्तुति की गई। जिसमें भोपाल में अध्ययनरत महाविद्यालय के विद्यार्थी ने भाग लिया। बताया कि भगवान श्रीकृष्ण, कलियुग में युग धर्म संस्थापित करने हेतु, स्वयं एक भक्त के रूप में आते हैं। मान्यता है कि भगवान राधारानी का हृदय लेकर, चौतन्य महाप्रभु के रूप में प्रकट होते हैं। आखिर में भक्तों को दही, खिचड़ी, चिप्स, चटनी, नींबू पानी, आदि का प्रसाद बांटा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE